आज दूसरे दिन भी चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

 

*हरिद्वार 21 जून 2026*

तीर्थ नगरी हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में आज दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के उपरांत उत्पन्न हुई गंदगी को तत्काल हटाने हेतु चमगादड़ टापू एवं भीमगोड़ा क्षेत्रांतर्गत आज व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया तथा क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/संयोजक स्वच्छता अभियान मीरा रावत ने अवगत कराया है जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में आज दूसरे दिन भी सफाई अभियान निरंतर चलाया गया, सोमवती अमावस्या के अवसर पर हुई गंदगी को साफ करने के लिए 20 जून एवं आज 21 जून को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्य में आपदा प्रबंधन विभाग,एनडीआरएफ,शांतिकुंज,नगर निगम एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,शांतिकुंज के साधक सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *