हरिद्वार

दिनांक 06-06-2026 को ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा द्वारा थाना पथरी पर आकर एक प्रा.पत्र बाबत आरोपियों द्वारा वादी व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल करने के दी गई। प्राप्त प्रा.पत्र के आधार पर हत्या के प्रयास की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दबिश के दौरान टीम ने दिनांक 08-6- 2026 को झगडे का मास्टर माइंड (मुख्य आरोपी) गुरुदेव सिंह को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस लिया गया। बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दी जा रही है।

*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु.अ.स.- 285/26, धारा – 190/191(2)/191(3)/115(2)/351(2)/352/109 BNS

*पकड़ा गया आरोपी-*
गुरुदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर थाना पथरी हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1- उ.नि.बबलू चौहान
2- कां. नारायण सिंह
3- कां. राकेश नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *