लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का नामजद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गंगनहर हरिद्वार

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के वादी द्वारा दी गई तहरीर बाबत सलमान नामक युवक द्वारा वादी की बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में कोतवाली में मु0अ0सं0- 0014/2026 धारा 137(2),87,64(2)(m) बी0एन0एस0 व 5(n)/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।

टीम द्वारा घटनास्थल व डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया लगातार तलाश करने पर भी आरोपी अपने आप को छुपाता रहा जिस कारण उस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का इनाम घोषित किया गया।

दिनांक 06.06.2026 को नामजद आरोपी सलमान को पुलिस ने थाना परिसर गंगनहर रुड़की से हिरासत में लिया। गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।

*इनामी का विवरण*
सलमान पुत्र इसरार निवासी लाठर देवा शेख थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष ।

*पुलिस टीम-*
1- उ.नि. मनसा ध्यानी
2- का बलराम

Related Posts

ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात

हरिद्वार दिनांक 10.05.2025 को चण्ड़ी देवी मन्दिर के रोपवे के पास टूटे हुए पैदल रास्ते पर एक अज्ञात महिला का शव बिना कपडों के पड़े होने की सूचना पर श्यामपुर…

गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

कनखल हरिद्वार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *