साई कुटुम्ब द्वारा 13वें “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

हरिद्वार

आज दिनांक 7 जून 2026 को साई कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया ।
साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल द्वारा बताया गया कि साई भक्त साई प्रतिमाओं संग सुबह से ही गोविंद घाट पर एकत्र होने लगे थें। सर्वप्रथम साई भक्तों द्वारा साई प्रतिमाओं को दूध से स्नान कराया और दूध से गंगा जी का भी अभिषेक किया गया । दूध से स्नान के बाद साई भक्तों द्वारा अपने संग लाई गई साई प्रतिमाओं के संग गंगा स्नान किया गया । इस प्रकार साई भक्तों ने साई के संग सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया । इस अवसर पर साई भक्त साई बाबा की जय और गंगा मइया की जय जय कार करते रहें । स्नान पश्चात साई भक्तों द्वारा साई प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर वस्त्र और गहने पहनाए गए । साई कुटुम्ब की तरफ से भी साई की समस्त प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर मालाएं पहनाई गई । इस अवसर पर साई कुटुम्ब के सेवादारों द्वारा दिल्ली, रुड़की, किच्छा, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरियाणा , पंजाब व विभिन्न मंदिरों से आए अतिथि साई भक्तों का पटका व माला पहना कर स्वागत किया गया । भूपतवाला साई मंदिर के ट्रस्टी साई सुनील नागपाल जी द्वारा साई भक्तों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए । इस अवसर पर साई भक्तों द्वारा एक दूसरे को सामूहिक साई स्नान की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । साई भक्तों द्वारा भव्य साई आरती की गई । आरती के बाद साई कुटुम्ब द्वारा साई भक्तों व घाट पर उपस्थित यात्रियों को भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया । साई स्नान के आयोजन को सफल बनाने में पंकज उपाध्याय, रिया, पंकज शर्मा, पूजा रानी, विनोद कुमार, कविता, सुनीता, हरीश, शिखा, भानु शर्मा, नितिन जयसिंह, मोना, अर्चना, बबली का सराहनीय योगदान रहा ।

. सामूहिक साई स्नान में मुख्य रूप से राम आर्य, राज मल्होत्रा, तीरथ भाटिया, सुनील नागपाल, मंजू मिगलानी व साथी, भीम, पूजा चड्ढा, मनीष छाबड़ा, श्रीमती जैन, कोमल, अजीत टंडन, दीपक टंडन, रोशन गुसाईं, अशोक शर्मा, पूजा शर्मा,अंशु, इंदु, कार्तिक, विधान, वानिया , पाखी, हर्षिता सहित सैकड़ों साई भक्त उपस्थित रहे ।  

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *