एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

 

*हरिद्वार 06 जून 2026*

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में ज्वालापुर से बहादराबाद टोल प्लाजा तक खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा संचालित किया गया।
इस अभियान के दौरान कुल 06 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।                  निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर 02 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही, एक प्रतिष्ठान में गंदगी एवं अस्वच्छता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया तथा सुधार के निर्देश दिए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण करने एवं आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर 01 चालान भी किया गया तथा 02 खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

Related Posts

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सरकारी भूमि,सड़क,नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के…

विगत एक दिन में 160 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *