हरिद्वार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा मुजफ्फरनगर से हरिद्वार तक लगभग 70 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य रात के समय हाईवे पर आवागमन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

NHAI अधिकारियों के अनुसार, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के साथ-साथ नई LED लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहन चालकों को बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी।

दिन में ट्रैफिक बहुत ज्यादा होने के कारण मेंटेनेंस कार्य रात के समय और साइड लेन में किया जा रहा है, ताकि यातायात बाधित न हो। NHAI ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है और कार्य पूरा होने तक ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *