ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की लापरवाही पर सख्ती, 06 एडीओ (पंचायत) के वेतन पर लगी रोक

 

*हरिद्वार 01जून 2026*

जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों के बावजूद संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) द्वारा अपेक्षित सूचनाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं। साथ ही, स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी में भी लापरवाही पाई गई।
उन्होंने बताया कि स्वजल के अंतर्गत विकास खंडों को उपलब्ध कराए गए वाहनों का रोस्टर के अनुसार उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया तथा ग्राम पंचायतों में सूखे कूड़े के संग्रहण संबंधी आदेशों का समुचित अनुपालन एवं अनुश्रवण भी नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से सूचनाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।
उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जनपद हरिद्वार के सभी 06 सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के माह मई, 2026 के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *