योग केन्द्र के स्थापना दिवस पर 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का दूसरा दिन ।

 

हरिद्वार आज दिनांक 1 जून 2026 को तिकोना पार्क योग केन्द्र के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “मोटापा रोग निवारण शिविर” के दूसरे दिन शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया ।

केन्द्र प्रमुख प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि
आज सर्वप्रथम श्यामसुंदर जी के मधुर भजन के साथ दिन का प्रारंभ किया गया । धर्म सिंह द्वारा गहरे लंबे शवास ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, प्रवीण कपिल द्वारा पैरों के सुक्ष्म व्यायाम व ध्यान, एस पी मौर्या द्वारा त्रिकोणासन, आर के अग्रवाल द्वारा कटी चक्रासन, सुरेश भट्ट द्वारा उद्धकर्षण, अनिता वर्मा द्वारा कमरचक्रासन, मीनू सैनी द्वारा सिंह गर्जनासन, अनिता गोयल द्वारा हास्यासन, वंदना गुप्ता द्वारा लुढ़कना सर्पासन, हेम वर्मा द्वारा शलभासन, शिप्रा गुप्ता द्वारा पाद चक्रासन, देवेंद्र सक्सेना द्वारा उत्थान पाद हस्तासन, अनिल शर्मा द्वारा पवनमुक्तासन, दीनदयाल द्वारा उज्जयि प्राणायाम व शवासन, प्रभा शर्मा द्वारा कपालभांति कराया गया । आर एस मिश्रा द्वारा मोटापा बीमारी होने के कारण व रोग निवारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपनी जीवनशैली पर ध्यान देने की सलाह दी गई । ओ पी शर्मा द्वारा वैदिक प्रार्थना व शांति पाठ कराया गया । तिकोना पार्क, योग केन्द्र के साधकों द्वारा अधिकारियों, शिक्षकों, साधकों का आभार व धन्यवाद के साथ शिविर के दूसरे दिन का समापन किया गया । आज का सफल संचालन अर्चना चौहान द्वारा किया गया और फोटोग्राफी सरिता शर्मा द्वारा की गई । कल दिनांक 2 जून को शिविर का तीसरा व अंतिम दिन रहेगा । शिविर के दूसरे दिवस के अवसर पर विभिन्न योग केंद्रों के लगभग 65 साधक व साधिकाएं उपस्थित रहे ।  

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *