आयोजनों के लिए सुविधापूर्ण स्थल की जरूरत होगी पूरी: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने भोगपुर तिलकपुरी ग्राम में बारात घर का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने आमजनों से अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर तत्काल निवारण कराने को कहा। वहीं, दुर्गागढ़ क्षेत्रवासियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने की मांग उठाई।
बुधवार को ग्राम पंचायत भोगपुर तिलकपुरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने शिव मंदिर में एक बारात घर (हाल) का नारियल फोड़कर उदघाटन किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गांवों में आयोजनों के लिए निश्चित और सुविधाजनक स्थल चाहिए, ऐसे में बारात घर बनने से आयोजन हो सकेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अकित कश्यप, किसान आयोग के सदस्य सरदार करण सिंह, ग्राम प्रधान राजेश कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरदार सजय सिंह, मडल अध्यक्ष सुशील पंवार, श्रवण कुमार, सरदार साब्बे सिंह, साधूराम, जितेंद्र सैनी, काशीराम मुखिया, भजन सिंह आदि शामिल हुए।
वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने दुर्गागढ़ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रस्ताव लेकर कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा लगने से आगामी पीढ़ी को उनके इतिहास की जानकारी होती है और उनसे प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सुभाष सिंह चौहान, नरेश भगत, देवेंद्र, कृष्ण, सतेंद्र, नीशू, विष्णु, टिम्मल, धर्मराज, कोमल, रवि रोहित, मिथुन, गौरव, आकाश, सिद्धार्थ, बब्लू, आदित्य, रूपेश, नीरज, अंकुल, संदीप, सतीश, अरुण, कमल, राजू, रोहित, निखिल, विकास, हनुमान, अर्जुन आदि शामिल हुए।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *