स्वच्छता व अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर नगर आयुक्त सख्त, दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार। दिनांक 05-05-2026 को नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाटों एवं क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बिरला घाट, विष्णु घाट, अलकनंदा घाट, शिव घाट तथा रोडी बेलवाल क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था एवं अतिक्रमण नियंत्रण की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा अतिक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को बेहतर एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थलों पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, जहां सुधार की आवश्यकता पाई गई, वहां तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम हरिद्वार स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित घाट प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Related Posts

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक : मुख्यमंत्री

  *हरिद्वार 23 अगस्त 2026* हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत…

कार्मिक हितों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु

हरिद्वार उपभोक्ता सेवा एवं कार्मिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए मानव संसाधन अनुभाग में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पावर करपोरेशन लिमिटेड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *