नगर निगम हरिद्वार द्वारा “Our Planet, Our Power” थीम के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम के सभी 60 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही गंगा घाट क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई, जिससे शहर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

कार्यक्रम की शुरुआत पन्ना लाल भल्ला नगर निगम इंटर कॉलेज से विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता के साथ एक जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

रैली के पश्चात विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें एंटी-लिटरिंग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा स्रोत पर कचरा पृथक्करण (Source Segregation) के महत्व को रोचक एवं संवादात्मक शैली में समझाया गया।

इसके उपरांत एक हरित पहल के रूप में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें महापौर श्रीमती किरण जैसल एवं उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी द्वारा पौधारोपण किया गया। महापौर महोदया ने इस अवसर पर नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए “हरित हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार” का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आनंदमयी सेवा सदन नगर निगम महिला इंटर कॉलेज में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने रचनात्मकता के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त, घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों के लिए एक क्षमता विकास (Capacity Building) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पृथक्कृत कचरा संग्रहण प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।    

यह संपूर्ण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने तथा स्वच्छता के प्रति व्यवहारिक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।

Related Posts

साई कुटुम्ब द्वारा 13वें “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

हरिद्वार आज दिनांक 7 जून 2026 को साई कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया । साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल…

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *