जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय योग संस्थान” के “योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत एक वर्ष से भारतीय योग संस्थान के माध्यम से केन्द्र प्रमुख दीन दयाल, वरिष्ठ सहायक द्वारा लगभग 60 बंदियों को प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। प्रतिदिन योगाभ्यास करने से बंदियों के जीवन में आश्चर्यजनक शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। वार्षिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मीरा रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती बंदना के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मीरा रावत आपदा प्रबंधन अधिकारी, सुरेश भट्ट प्रधान योग शिक्षक, जय ध्यानी योग शिक्षक, प्रवीण कपिल योग शिक्षक, कु० श्वेता जोशी उप कारापाल, केन्द्र प्रमुख दीन दयाल वरिष्ठ सहायक तथा योग साधिकायें पूजा जोशी, शिल्पी, अवनी सैनी, राधा रावत, सुनीता बहुगुणा, नीरज सैनी, सुषमा, कल्पना आदि मौजूद रहे।

Related Posts

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों…

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हाॅस्पिटल का लोकार्पण

राष्ट्रीय/ हरिद्वार 22 जनवरी, 2026 : पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित विश्व के प्रथम इंटीग्रेटेड मैडिसिन सिस्टम तथा योग, आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का वैश्विक केंद्र पतंजलि इमरजेंसी एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *