नशा और नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी

कनखल  हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ (शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कनखल पुलिस द्वारा दिनांक 26/03/2026 कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान बैरागी कैम्प, लोहे के पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अनित पुत्र प्रेमचंद, निवासी शिवपुरी गली नं0 5, जगजीतपुर, कोतवाली कनखल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कनखल पर मु0अ0सं0 94/26, NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
अनित पुत्र प्रेमचंद, निवासी शिवपुरी गली नं0 5, जगजीतपुर, कोतवाली कनखल

*बरामदगी*
10 ग्राम अवैध स्मैक

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 सुधांशु कौशिक
2. कानि0 प्रवल चौहान
3. का0 रघुवीर

Related Posts

सौतेले पिता पर डेढ़ साल के बच्चे की हत्या करने का है आरोप

स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

  हरिद्वार। आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत हर की पौड़ी चौक, हरिद्वार में नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रयास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *