गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार

राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का अभ्यास किया।

योग सत्र के उपरांत स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत नगर वन क्षेत्र में वृक्षों एवं पौधों को पानी देकर कर उनकी देखभाल की। इसके साथ ही एक अन्य टोली ने गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। स्वयंसेवकों की तीसरी टोली ने घर घर जाकर कपड़े वितरण किए। शिविर पर लौटने के बाद हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मैजिक बस के प्रतिनिधियों ने यज्ञ में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आईटीसी सुनहरा कल के तत्वाधान में संचालित स्किल बेस्ड एम्प्लॉयमेंट कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की, जिसमें अभिगृहित बस्ती के कई बेरोजगार व्यक्तियों की सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक बताया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर “हर घर यज्ञ” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की ओर से सभी अतिथियों को ‘सत्यार्थ प्रकाश’ एवं ‘दैनिक यज्ञ विधि’ की पुस्तकें भेंट की गईं।

प्रबुद्ध सत्र के अंतर्गत मतदाता जागरूकता विषय पर व्याख्यान हेतु जिला नोडल अधिकारी, डॉ. संतोष चमोला ने स्वयंसेवकों को मतदान के अधिकार एवं उसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, सभी उपस्थितों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल (NDRF) की ओर से आपदा प्रबंधन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल से इंस्पेक्टर दीपक कठैत की टीम द्वारा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उन्हें आपात परिस्थितियों में कार्य करने की आवश्यक दक्षता प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में नवदीप भारद्वाज, अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मयंक पोखरियाल ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर शिविर का समापन 20 मार्च को हो रहा है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *