हरिद्वार

एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा एवं प्रधानाचार्य श्री शिवम जी ने छात्रों का आश्रम में स्वागत किया। प्रबन्धक महोदय ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से आठवी कक्षा तक के 65 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने नुक्कड नाटिका के माध्यम से वहॉ उपस्थित छात्रों को स्वास्थ्य सम्बन्धि जानकारी दी। तृतीय सेमेस्टर की छात्रा साक्षी ने चार्ट पेपर के माध्यम से अच्छी आदतों के बारे में जानकारी साझा की। पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने ‘हैडंवॉश‘ से स्वास्थ्य सुधार सम्बन्धि जानकारी उपस्थित छात्रों को दी।
नर्सिंग के छात्रों ने विद्यालय के छात्रों के साथ गाना, भजन आदि गाये जिससे वहॉ छात्र प्रफुल्लित आये। नर्सिंग कॉलेज की ओर से वहॉ छात्रों को फल व स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया।
इस भ्रमण में काजल राठौर, तनुश्री, ख्याति, अंकिता, रोहिणी व कुमारप्रीत आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *