13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन

 

*हरिद्वार, 9 मार्च 2026*

जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार की लगभग 4 से 5 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। हालांकि प्रतिभागी कंपनियों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन) तथा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 13 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकतें है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *