चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

दिनांक 28/02/2026 को जनपद Haridwar स्थित एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ (प्रशासन), देहरादून श्री संदीप सैनी द्वारा की गई।

बैठक में जनपद हरिद्वार एवं Roorkee से संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों तथा विभिन्न परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन संचालन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं यात्री-हितैषी बनाना था।

बैठक में ट्रैवल्स एसोसिएशन हरिद्वार, पंचपुरी टेम्पो ट्रैवल यूनियन हरिद्वार, टैक्सी-मैक्सी यूनियन, लक्सर बस यूनियन एवं लक्ज़री कोच यूनियन आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विशेष रूप से ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड एवं यात्रा पंजीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

✦ यूनियनों द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदु:
1. हरिद्वार में भी ऋषिकेश की तर्ज पर 24 घंटे का यात्रा पंजीकरण कैंप संचालित किए जाने का प्रस्ताव।
2. बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा उत्तराखंड से सवारी उठाने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किए जाने की मांग।
3. अवैध रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा।

✦ बैठक में अवगत कराए गए महत्वपूर्ण बिंदु:
1. ट्रिप कार्ड निरस्तीकरण (Cancellation) प्रक्रिया को सरल किया जा चुका है, जिससे वाहन स्वामियों एवं चालकों को सुविधा प्राप्त होगी।
2. नवीन ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियमों के अनुसार अब वाहन अपने गृह राज्य से ही संचालन प्रारंभ कर सकेंगे।
3. चारधाम यात्रा के दौरान प्रत्येक चेकपोस्ट पर जाँच के स्थान पर केवल उनियाल चेकपोस्ट पर आवश्यक सत्यापन किया जाएगा, जिससे यातायात सुचारू एवं निर्बाध बना रहे।
4. हरिद्वार में 24 घंटे पंजीकरण कैंप के संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के उपरांत जनपद में संचालित ई-रिक्शा सत्यापन (Verification) प्रक्रिया एवं क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली के क्रियान्वयन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंजीकृत वाहनों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने तथा अवैध संचालन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार श्री निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार श्रीमती नेहा झा, एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की श्री जितेंद्र चंद एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की श्री कृष्ण पलारिया उपस्थित रहे।

आरटीओ (प्रशासन) श्री संदीप सैनी ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था एवं पर्यटन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं परिवहन संचालन की पारदर्शिता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी यूनियनों एवं अधिकारियों से समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।

Related Posts

आपदा की दृष्टिगत मानसून से पूर्व सभी विभाग अपने से सम्बन्धित तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए अपर जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 09 मई 2026* आपदा प्रबन्धन पूर्व तैयारी के दृष्टिगत अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता द्वारा मानसून सत्र से पूर्व आपदा न्यूनीकरण एवं नान एस०डी०आर०एफ० के तहत समस्त…

पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड देश में प्रथम – यूपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका

  ‘देहरादून उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यूपीसीएल निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *