एचईसी कॉलेज में ‘राष्ट्र्ीय विज्ञान दिवस‘ पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

दिनांक 28.02.2026

आज एचईसी कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘राष्ट्र्ीय विज्ञान दिवस‘ के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शन लगायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी एवं प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री संदीप चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र्ीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य छात्रों और आम जनता में विज्ञान के प्रति रूचि को बढाना एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में बीएससी, एमएससी, बीएससी (बायोटैक्नोलॉजी), बीएससी (माईक्रोबॉयोलॉजी), बीएससी ऑनर्स (एग्रीक्लचर) के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने प्रदर्शनी में फाटोथेरेपी, नैनोटैक्नोलॉजी, माईक्रोग्रीन्स, मिनी हाईड्र्ोइलैक्ट्र्कि मॉडल आदि विज्ञान माडल प्रदर्शित किये । छात्रो द्वारा आर्गनिक धूपबत्ती, रोसवाटर, एलोवेरा सैनेटाईजर, लिप बॉम आदि स्वंय के बनाये गये प्राड्क्ट्स प्रदर्शित किये गये। निर्णायक मण्डल डा0 निधी जोशी, अशोक कुमार, मिनाक्षी, कुमारप्रीत, करूणा नेहरा द्वारा श्रेया एवं निशा के मॉडल फोटोथैरेपी को प्रथम, गरीमा श्रीवास्तव एवं विशाखा के माडल ‘नैनोटैक्नोलॉजी‘ को द्वितीय, किर्ति भट्ट, आस्था एवं विश्रुत के मॉडल ‘मिनी हाईड्र्ोइलैक्ट्र्कि मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राड्क्टस स्टॉल में भावना, गरीमा व अर्णव के धुपबत्ती स्टॉल को प्रथम, हिमप्रीत, वंशिका सिंह, वंश के ‘फेसमास्क‘ स्टॉल को द्वितीय व तनिष्का, प्रियांजली के ‘प्रोबायोटिक‘ स्टॉल को तृतीय स्थान से नवाजा गया। इनोवेटिव आईडियाज में सिद्धार्थ प्रथम व कासवी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन में विभागाध्यक्ष डा0 पूजा मिश्रा एवं डा0 निधी जोशी, डा0 दिपिका संगतानी, अंजली विश्नोई, अशोक कुमार,, डा0 तनु चन्द्रा व डा0 निघी वर्मा, मिनाक्षी सिंघल, कुमारप्रीत आदि शिक्षकगण शामिल रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *