जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में परिवहन विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

 

*हरिद्वार 22 फरवरी 2026*  

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि रविवार के दिन जिला अधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा भी उपस्थित रहे। शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग कर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन संचालन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा आवश्यक अभिलेख न होने जैसे मामलों में कुल 50 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया।    इसके अतिरिक्त कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सख्त चेतावनी दी गई। placeholder://

एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ट्रिपल राइडिंग से बचें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *