जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया रोस्टर जारी

 

*हरिद्वार, 17 फरवरी 2026*
उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों का रोस्टर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी किया गया है।
*जारी किए गए रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम -*

दिनांक 18 फरवरी 2026 (बुधवार), प्रातः 10:00 बजे,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)कि अध्यक्षता में विकासखंड: नारसन,तहसील: रुड़की,न्याय पंचायत: लिब्बरहेड़ी,स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गदरजुड़ा।
दिनांक 19 फरवरी 2026 (गुरुवार), प्रातः 10:00 बजे,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)कि अध्यक्षता में,विकासखंड: बहादराबाद,तहसील: हरिद्वार,न्यय पंचायत: लालढांग,स्थान: ओमप्रकाश ज्ञानदीप इंटर कॉलेज, लालढांग।
दिनांक 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार), प्रातः 10:00 बजे,उप जिलाधिकारी लक्सर की अध्यक्षता में विकासखंड: लक्सर,तहसील: लक्सर,न्याय पंचायत: बहादरपुर खादर,स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय,ऐथल बुजुर्ग में आयोजित किया जाएगा।

आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, प्रमाण पत्र, पेंशन, आय-जाति प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधित प्रकरण, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं अन्य योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों में अपने विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाते हुए आम जन मानस को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्वयं शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए तथा संचालित योजनाओं/सुविधाओं का लाभ उपलब्ध हो सकें।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *