भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में वितरित किए फल एवं मिष्ठान

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से महाशिवरात्रि के पर्व पर कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ियों के साथ जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों को फल प्रसाद वितरित किए गए। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति के लिए कामना की। इस दौरान सभी ने महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भी आशीर्वाद लिया।
रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को फल एवं मिष्ठान वितरण का काम किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि कांवड़ियों के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा करने का काम किया गया। उन्होंने फल प्रसाद वितरण में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताया। शिवालिकनगर चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में शिवभक्तों की सेवा करने से पुण्य का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने विक्रम भुल्लर की समाजसेवा कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा, विशाल भारद्वाज, राजवीर, हितेश चौहान, दिपांशु शर्मा, पंकज चौधरी, युधिष्ठिर वालिया, प्रणव यादव, कैलाश भंडारी, दिव्यम शिवपुरी, रविकांत मलिक, योगेश चौधरी, अक्षय चौधरी, शैंकी चौधरी, शाहरूख सलमानी, मयंक जोशी, संदीप चौधरी, अंजुल शर्मा, अमित खटाना, शुभम खटाना आदि शामिल हुए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *