वर्दी में सख्ती, दिल में श्रद्धा कांवड़ियों के स्वागत में समर्पित ख़ाकी

*हरिद्वार पुलिस*

 

शारदीय कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सेवा भाव से निरंतर कार्य किया जा रहा है। जनपद में आगमन करने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के सुरक्षा एवं सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग पर चल रहे श्रद्धालुओं को सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा विनम्र व्यवहार एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कांवड़ियों को आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

वहीं, यातायात निरीक्षक द्वारा चिडियापुर जंगल क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर कांवड़ियों से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में फीडबैक लिया गया, ताकि व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के स्पष्ट निर्देश हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आमजन से भी सहयोग एवं यातायात नियमों के पालन की अपील करती है।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *