देहरादून

दिनांकः 09 फरवरी, 2028

“केंद्र सरकार की पहल के अंतर्गत उत्तराखंड में ‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’ का शुभारंभ” कुमाऊँ जोन, हल्द्वानी से प्रबंध निदेशक द्वारा अभियान का आगाज

केंद्र सरकार की रिवैम्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में ‘स्मार्ट मीटर पखवाडा’ का शुभारंभआज प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा कुमाऊँ जोन, हल्द्वानी से किया गया। यह राज्य स्तरीय जन-जागरूकता अभियान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों से अवगत कराने एवं उनके विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर निदेशक (परिचालन), मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, जोन एवं सर्किल स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना से जुड़े तकनीकी अधिकारी तथा क्षेत्रीय कार्मिक उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रबंध निदेशक द्वारा अवगत कराया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. जिसका मूल उद्देश्य विद्युत उपभोग में पारदर्शिता, सटीक एवं समयबद्ध चिलिंग तथा उपभोक्ता को अपनी खपत पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता को केवल वास्तविक खपत के आधार पर ही बिल प्राप्त होता है, जिससे अनुमानित अथवा औसत बिलिंग की समस्या समाप्त होती है। प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को रीयल टाइम खपत एवं बैलेंस की जानकारी, बिजली उपयोग की निरंतर निगरानी, डिजिटल माध्यम से बिल मुगतान, बेहतर शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता अपनी खपत को नियोजित कर ऊर्जा की बचत भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने, विश्वास वृद्धि तथा स्थापना के दौरान स्वैच्छिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पखवाडे के दौरान फील्ड स्तर पर विशेष जन-संवाद, उपभोक्ता बैठकें, शिविर, सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से व्यापक जागरूकता सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक स्मार्ट मीटर के लाभसरल एवं स्पष्ट भाषा में पहुंचाए जा सकें।

प्रबंध निदेशक द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए-

स्थानीय भाषा में IEC सामग्री (पम्पलेट, पोस्टर लघु वीडियो) का व्यापक प्रसार

उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में स्मार्ट मीटर मोबाइल ऐप का ऑनबोर्डिंग

स्मार्ट मीटर संचालन, रिचार्ज प्रक्रिया एवं ऐप सुविधाओं का लाइव प्रदर्शन

अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अस्थायी हेल्प डेक्क/सुविधा कियोस्क की स्थापना

नगर निकाय एवं पंचायत स्तर पर कार्यशालाओं एवं उपभोक्ता संवाद का आयोजन

इस अवसर पर श्री एम०आर० आर्य, निदेशक (परिचालन) द्वारा अवगत कराया गया कि स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ता सहभागिता, मोबाइल ऐप इंस्टॉलेशन, घर-घर डेमो तथा शिकायत निस्तारण से संबंधित Key Performance Indicators (KPIs) के आधार पर अभियान की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पखवाड़े की

समाप्ति के उपरात संबंधित नोडल एजेंसी के माध्यम से समेकित कार्यवाही रिपोर्ट, उपभोक्ता फीडबैक एवं प्रमुख निष्कर्ष भारत सरकार, ऊर्जा मंत्रालय को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रेषित किए जाए।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक ने राज्य के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की कि वे स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान सहयोग प्रदान करें और “मेरी बिजली, मेरा कंट्रोल’ अभियान को सफल बनाएं, जिससे उत्तराखंड में एक पारदर्शी, आधुनिक एवं उपभोक्ता हितैषी विद्युत व्यवस्था की स्थापना सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *