स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने चलाया सफाई अभियान ‘‘एक दिन एक घण्टा एक साथ’’

हरिद्वार 7 फरवरी 2026। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी (एसडीआईएमटी) के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने माननीय जिलाधिकारी हरिद्वार महोदय द्वारा पुरे जिले में चलाये जा रहें सफाई अभियान जिसकी टैग लाईन ‘‘एक दिन एक घण्टा एक साथ’’ में पूर्ण रूप से सहयोग किया एवं इस सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए गुरूकुल महाविद्यालय से सर्विस रोड़ तक सफाई कार्य किया गया। इस सफाई कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, संस्थान के पंकज चैधरी की देख-रेख में सफाई अभियान को सम्पन्न कराया गया। उन्होंने सफाई के महत्व को बताया और विद्यार्थियों को इसके लिए मास्क एवं ग्लब्स उपलब्ध करवायें । ंस्थान की तरफ से इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक गोतम, अंजुम सिद्दकी, दिव्या राजपूत, अनुराग गुप्ता, विकास अग्रवाल, उमेश कुमार, सुधांशु जगता, दिलखुश कुमार, कशिश धीमान, त्रिशु अवस्थी, धरणीधर वाग्ले, देवेन्द्र सिंह रावत, दृगपाल, अमरेश यादव, रवि कुमार आदि ने सफाई कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  

 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *