लैंगिक असमानता को दूर करेगी  मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना: रेखा आर्य

बहादराबाद(हरिद्वार– मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, प्रसव उपरांत मां और नवजात बच्चियों को स्वच्छ, स्वस्थ व पोषक जीवन देने के साथ  लैंगिक असमानता को दूर करने के सहायक होगी। यह बात आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी ने कही।

बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम की ओर से बहादराबाद में आज मुख्यमंत्री महा महालक्ष्मी योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बीएचईएल रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना श्रीमती रेखा आर्य जी की ही देन है, जिसे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लागू किया। कहा कि श्रीमती आर्य जी की विकास परक योजनाओ का लाभ आज प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी ने अपने संबोधन की शुरुआत मौके पर मौजूद मातृ शक्तियों को नमन कर की। उन्होंने सभी को बधाई देकर कहा कि आप ने बेटी को जन्म दिया। राज्य सरकार आपकी आभारी है। कहा कि बेटियां हमारी शान है और अभिमान भी। इन बेटियों से ही संसार संचालित होता है। बताया कि सरकार मातृ शक्तियों को बच्चे के साथ स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहती है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। बताया कि वैष्णवी किट से इसकी शुरुआत की गई थी, जो इसका मिनी रूप थी।
उन्होंने कहा कि समाज मे बेटी के बारे में गलत धारणा है कि बेटी इज़्ज़त है और बेटों के लिए संपत्ति। कहा कि अब हमें यह धारणा बदलनी है, बेटियां हमारी इज़्ज़त भी है और उसकी संपत्ति भी । उन्होंने सरकार की बेटी पैदा होने पर 11 हज़ार की धनराशि वाली योजना का जिक्र किया और कहा कि यह सिर्फ हमारी सरकार ने किया। उन्होंने महिलाओ से अपनी बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने की अपील ली। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री  श्रीमती  रेखा आर्य जी ने करीब 100 महिलाओ को मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना किट वितरित की

। इस मौके पर बीएचईएल रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, ग्राम प्रधान श्री मति सुनीता राणा, सभासद श्रीमती गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतल पुंडीर, अध्यक्ष दुग्ध संघ हरिद्वार डॉ रणवीर सिंह, श्रीमती विमला, श्री मति संतोष सैनी, श्री मति रजनी वर्मा, श्री मति मन्नू रावत, श्रीमती रीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Posts

पंतद्वीप क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

  *हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा-2026, कांवड़ मेला-2026 एवं कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को उप मेला अधिकारी श्री…

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *