जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने जिला कार्यालय में जनता मिलन की शुरूआत की गई।

देहरादून  समाचार– मुख्य सचिव उत्राखण्ड शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने जिला कार्यालय में जनता मिलन की शुरूआत की गई।
इस जनता मिलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आये लोगों द्वारा लगभग  22 आवेदन पत्र जिलाधिकारी को प्रस्तुत किये गये, जिनमें शस्त्र लाईसेंस, पेंशन, सड़क, दाखिल खारिज, पार्किंग ठेका, चकराता के पुनिंग कुनुवा ग्राम पंचायत की पेयजल योजना, स्कूल द्वारा अतिरिक्त फीस चार्ज बढाये जाने, टिहरी बांध विस्थापितों को राजस्व गांव की भूमिधरी देने, तहसील डोईवाला के न्यायालयों में लम्बित गलत नामान्तरण, भूमि पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण सम्बन्धी समस्याएं प्रस्तुत की गयी। इन पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं/शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण कराये जाने के निर्देश जारी किये। जनता मिलन कार्यक्रम में मौहकमपुर खुर्द्ध के शिवलाल, अजबपुरकाला चाण्यक्यपुरी के निवासी, पोखरी के हुकम सिंह, आशीष कोठारी, ढकरानी के रोहिताष, रामविहार बल्लुपुर की सुमित्रा देवी, अधोईवाला की रंजीत कौर, पुनिंग कुनुवा के ग्रामवासी, ऋषिकेश के प्रताप सिंह राणा, भानियावाला के शिवप्रकाश, मालदेवता की सुमित्रा देवी, भाऊवाला विकासनगर के नीरज राजपूत समेत  भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा अपनी शिकायतों/समस्याओं से जिलाधिकारी रूबरू कराया

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *