नगर आयुक्त के निर्देशानुसार

हरिद्वार नगर आयुक्त , नगर निगम हरिद्वार के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड एवं शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम हरिद्वार द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने हेतु व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। नगर निगम की ओर से प्रतिदिन नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, यात्रीगृहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं तीनों रैन बसेरों सहित लगभग 42 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, श्रमिकों तथा खुले में जीवन यापन करने वाले निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से राहत मिल सके। ठंड की तीव्रता में वृद्धि होने की स्थिति में अलाव की संख्या बढ़ाकर 45 से 48 स्थानों तक कर दी जाती है।

इसके साथ ही नगर निगम द्वारा संचालित कुल तीन रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। तीनों रैन बसेरों में उपलब्ध बेड क्षमता के अनुसार ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए अब तक कुल 91 कंबलों का वितरण किया जा चुका है, ताकि वहां निवास कर रहे लोगों को शीत से पर्याप्त सुरक्षा मिल सके।

इसके अतिरिक्त महापौर महोदया, नगर निगम हरिद्वार के नेतृत्व में निराश्रित, गरीब एवं बेसहारा व्यक्तियों के लिए विशेष कंबल वितरण अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन तथा दश मंदिर कनखल क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियों को कुल 89 कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके।

नगर निगम द्वारा बताया गया है कि शीत ऋतु के दौरान अलाव जलाने, रैन बसेरों के संचालन एवं कंबल वितरण जैसे राहत कार्य निरंतर जारी रहेंगे तथा आवश्यकता के अनुसार इन व्यवस्थाओं में और विस्तार किया जाएगा। इस प्रकार नगर निगम द्वारा विभिन्न माध्यमों से अब तक कुल 180 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। नगर निगम की इस मानवीय पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है

Related Posts

कुंभ मेला-2027 : तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन योजनाओं का निरीक्षण और मौके पर समीक्षा का सिलसिला जारी

  *हरिद्वार, 16 मई 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने…

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मई 2026 राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *