श्री प्रेमनगर आश्रम द्वारा कम्बल एवं वस्त्र वितरण

 

हरिद्वार 14 जनवरी 2026

हरिद्वार सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था श्री प्रेमनगर आश्रम द्वारा परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से जिला कारागार रोशनाबाद में कैदियों के लिए पर्याप्त कम्बल एवं बालकुंज सलेमपुर, हरिद्वार के जरूरतमंद बच्चों के लिए वस्त्र वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री प्रेमनगर आश्रम एक अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था है। संस्था के प्रेरणास्रोत श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से श्री प्रेमनगर आश्रम समय-समय पर अनेकों समाज सेवा का कार्य करता है। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क राशन समाग्री, वस्त्र, कम्बल, फल, औषधि वितरण तथा रक्तदान शिविर निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण आदि सेवा कार्य इस संस्था द्वारा किया जाता रहा है। कोरोना काल में कोरोना पीड़ितों को निःशुल्क औषधि भोजन राशन सामाग्री एवं आवास व्यवस्था जैसे सामाजिक सेवा कार्य किये गये दिनांक 14 जनवरी 2026, को मकर संक्रांति के उपल्क्ष्य में सामाजिक सेवा कार्य किये गये। कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्री प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार के सहयोग से सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने जिला कारागार रोशनाबाद में कैदियों को कम्बल एवं बालकुंज सलेमपुर, हरिद्वार के बच्चों को जरूरत के वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज आर्गा,शासकीय अधिवक्ता हरिद्वार विजयपाल सिंह, श्री प्रेमनगर आश्रम के महामंत्री महात्मा हरि सन्तोषानन्द,प्रबन्धक पवन कुमार, कैसियर हेमेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुज सिंह रावत, शंकर लाल शर्मा, नितिन कुमार सिंह, दीपक माहेश्वर, हरेन्द्र कुमार यादव, अभिनव शर्मा, राजकमल आर्या, गोपाल सैनी, सुशान्त पाल, जितेन्द्र, रविन शर्मा, ललित कुमार, कुमारी आरजू, म. पूजिता बाई, कुसुम, म. भागीरथी बाई, म. कांता बाई, जुगल किशोर, उदयवीर, तथा अनिल आदि संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *