एचईसी कॉलेज में लोहडी पर्व का आयोजन

 

हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आज ‘लोहडी पर्व‘ बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं से जुडना और उसे आगे बढाना है। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं नई उर्जा लेकर आये। प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस पर्व पर लोग सूर्यदेव को नई फसलों के लिये धन्यवाद् देते हैं। इसी के साथ लोहडी से जुडी पारम्परिक गतिविधियॉ आयोजित की गयी जिसमें सभी ने इस त्यौहार के महत्व को समझा और इस त्यौहार में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित सभी सदस्यों को मुंगफली, रेवडी आदि का प्रसाद वितरित किया गया।

Related Posts

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचे, किसी के बहकावे में ना आए

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 15 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *