अधिशासी अभियन्ता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया

 

हरिद्वार 07 जनवरी 2026

अधिशासी अभियन्ता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह गतिविधियों के अंतर्गत आज बाइक राइडर्स और ड्राइवर्स के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र एनएचएआईटी साउथर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आयोजित किया गया।

सत्र में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ड्राइवर्स और राइडर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। इसमें निम्न प्रमुख विषय शामिल रहे:

*सुरक्षित गति और उचित फॉलोइंग दूरी बनाए रखना*

*लेन अनुशासन एवं सुरक्षित ओवरटेकिंग*

*डिफेंसिव ड्राइविंग तकनीक*

*हेलमेट का सही एवं अनिवार्य उपयोग*

*थकान, शराब सेवन और मोबाइल फोन के उपयोग से बचाव*

*यातायात नियमों का कड़ाई से पालन*

*सड़क संकेत बोर्ड और मार्किंग की जानकारी*

*दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग*

साथ ही वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए और सड़क सुरक्षा पंपलेट वितरित किए गए।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *