स्वामी यतीश्वरानन्द कैबिनेट मंत्री ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए दो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

  हरिद्वार समाचार– स्वामी यतीश्वरानन्द मा0 कैबिनेट मंत्री, ग्राम्य विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, भाषा तथा पुनर्गठन उत्तराखण्ड सरकार ने आज वेद मंदिर आश्रम, हरिद्वार से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए दो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वामी यतीश्वरानन्द ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालढांग एवं फेरूपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ये एम्बुलेंस खड़ी रहेंगी, जिस किसी को भी इनकी आवश्यकता होगी वे फोन करेंगे तो तत्काल उन्हें एम्बुलेंस उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे जनता को आकस्मिकता के समय काफी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एस0के0झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार करण सिंह, चौधरी नातीराम, शेषराज सैनी, अमित चौहान, श्रवण चौहान, डाॅ0 सुशील कुमार, ऋषिपाल, दीपक सैनी, राजबीर कश्यप, तौफीक अन्सारी, विनोद सरदार, संजय सरदार, जगपाल प्रधान आदि उपस्थित थे।

Related Posts

जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय…

चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *