तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह दस दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान

 

*हरिद्वार 28 दिसंबर 2025*

तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह दस दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है, सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी बीएचईएल संजय पंवार द्वारा अवगत कराया गया है कि बी एच ई एल द्वारा कोतवाली रानीपुर से टिहरी विस्थापित रोड पर तथा शास्त्री मार्ग पर बी एच ई एल स्टेडियम के समीप एवं बैरियर नंबर 1 एवं पीठ मार्केट निकट टीबड़ी कॉलोनी स्थित आसपास क्षेत्र में टाउनशिप प्रशाशन विभाग द्वारा नियमित साफ सफाई कार्य किया जा रहा है।

*लोक निर्माण विभाग हरिद्वार द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता लो नी वि दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अलावलपुर पीतपुर से डेराकरल मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान के साथ साफ सफाई का कार्य कराया गया।

*खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत शाहपुर, हस्तौली में साफ सफाई का कार्य करवाया गया।

खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे पड़े गोबर और कूड़े को जे सी बी, ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से हटाया गया एवं क्षेत्रांतर्गत साफा सफाई का कार्य कराया गया।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *