रुड़की में देर-रात एक एटीएम में आग लग गई।आग से लाखों की करैंसी के जलने की आशंका जताई गई है।

रुड़की हरिद्वार
शहर के बीटी गंज क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक के एटीएम में बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एटीएम मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
एटीएम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास की अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

Related Posts

देहरादून में सप्लाई-क़िमाड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 17 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गजियावाला में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मैकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के किमी-1 से 24 तक (सप्लाई कैन्ट से…

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने अवगत कराया

  *हरिद्वार 17 मई 2026* जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने अवगत कराया कि भारतीय योग संस्थान सामुदायिक केंद्र रोशनाबाद हरिद्वार में आज प्रातः 5.30 बजे 05 दिवसीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *