विजिलेंस टीम ने देर शाम रुड़की संयुक्त चिकित्सालय में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

रुड़की (हरिद्वार), उत्तराखंड।
विजिलेंस टीम ने देर शाम रुड़की संयुक्त चिकित्सालय में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान डॉ. आभार सिंह के रूप में हुई है, जो उप जिला चिकित्सालय रुड़की में मेडिकल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने एक शिकायतकर्ता से सप्लीमेंट्री मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार करने के नाम पर पहले 30 हजार रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद यह सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ।

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और डॉक्टर को सरकारी आवास से रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रातभर आरोपी से पूछताछ की गई। साथ ही उसके आवास पर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले गए।

मामले की पुष्टि सीएमओ हरिद्वार ने भी की है। विजिलेंस टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *