3.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा

बुग्गावाला हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा *‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025’’* के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना बुग्गावाला द्वारा युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है।

प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया ।

उक्त क्रम में दिनांक- 26.12.25 को पुलिस टीम द्वारा बन्दरजूड पुल से करीब 1 किमी आगे बडी लाम ग्रन्ट की ओर कच्चे रास्ते से आरोपी शाहरूख खान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम बडी लामग्रन्ट थाना भगवानपुर हरिद्वार को 3.10 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ पकडा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी*
(1) शाहरूख खान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम बडी लामग्रन्ट थाना भगवानपुर हरिद्वार।

*विवरण बरामदगी*
आरोपी के कब्जे से 3.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 देवेन्द्र चौहान
2- कानि0 विक्रम
3- कानि0 नरेन्द्र

Related Posts

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *