जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद अतिक्रमण हटाने धरातल पर पहुंचे अधिकारी

*हरिद्वार 23 दिसंबर 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई है।
नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में आज दिनांक 23-12-25 को नगर निगम की टीम द्वारा अलकनंदा घाट से सीसीआर के समीप शिव घाट तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान घाट पर लगी अवैध दुकानों,रेढ़ियो,ठेलियों आदि को हटवाया गया और सामान जब्त किया गया साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया कि दुबारा अतिक्रमण न करें।यदि दुबारा अतिक्रमण किया गया तो भारी जुर्माना लगाएं जाने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि घाटों पर दुबारा अतिक्रमण ना हो तथा साथ ही घाटों पर साफ़ सफाई की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।

Related Posts

विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान

  *हरिद्वार 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के…

कांवड़ मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण कर 8 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

  *हरिद्वार, 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *