सहायक परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया

हरिद्वार 20 नवंबर 2025
सहायक परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है है कि शहर में अवैध वाहन एसेसरीज़ की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आज परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। एआरटीओ (ए) निखिल शर्मा, एआरटीओ (ई) नेहा झा, टीटीओ मुकेश भारती एवं टीटीओ वरुणा सैनी के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई, जिसके तहत लगभग 8–9 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में गैर-अनुमोदित और प्रतिबंधित वाहन उपकरण बेचे जाते पाए गए। इनमें प्रेशर हॉर्न, मल्टी-टोन हूटर, ब्लैक फिल्म, अनधिकृत LED/स्टोब लाइट, फैंसी नंबर प्लेट तथा अन्य नियम-विरुद्ध सामग्री शामिल थी। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरी सामग्री का भौतिक सत्यापन किया और दुकानदारों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अवैध उपकरण सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। प्रेशर हॉर्न एवं हूटर ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाते हैं, जबकि ब्लैक फिल्म, अनधिकृत LED लाइट और फैंसी नंबर प्लेट वाहन की पहचान, दृश्यता और ट्रैफिक प्रवर्तन को प्रभावित करती हैं। इस प्रकार की सामग्री का उपयोग न केवल कानून के विपरीत है, बल्कि आम जनमानस की सुरक्षा के लिए भी हानिकारक है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी और किसी भी अवैध वाहन उपकरण की बिक्री को प्रोत्साहित नहीं होने दिया जाएगा। विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे केवल मानक-अनुरूप, अनुमोदित उपकरणों का ही प्रयोग करें ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा

Related Posts

हरिद्वार में नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश

हरिद्वार आज दिनांक 2 मई 2026 को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाट एवं मार्गों का औचक…

कुंभ मेला-2027: यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस

  *हरिद्वार, 02 मई 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मेला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *