06 वर्ष किसी के हाथ नहीं आया बुजुर्ग, मरने के बाद हरिद्वार पुलिस की जांच में चला पता

हरिद्वार 

दिनांक 15.11.2025 को चौकी इकबालपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि देसी शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर चौकी प्रभारी इकबालपुर पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे।

मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा शव की जाँच की गई, जहाँ मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए। मौके पर मौजूद आमजन द्वारा बताया गया कि यह व्यक्ति वहीं आसपास रहता था तथा यहीं मांगकर जीवन यापन करता था।

अज्ञात पुरुष शव का पंचायतनामा भरकर शव को पहचान हेतु उपजिला चिकित्सालय रूड़की की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। शव की पहचान के लिए फोटो व वीडियोग्राफी कर डीसीआरबी को रिपोर्ट/पम्पलेट प्रेषित किया गया तथा सोशल मीडिया पर भी अज्ञात पुरुष शव की फोटो साझा की गई।

थानाध्यक्ष झबरेड़ा स्वयं शव की शिनाख्त हेतु उत्तर प्रदेश के सरहदी जनपदों/थानों के सोशल मीडिया ग्रुपों में भी पहचान हेतु मृतक का फोटो भेजा गया।

इसी क्रम में थाना मंसूरपुर (जनपद मुजफ्फरनगर) के ग्रुप में फोटो देखकर सोमा पत्नी राजकुमार निवासी बलीपुरा थाना मीरापुर, जनपद मुजफ्फरनगर (बहन) एवं श्याम कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी शुक्रताल, थाना भोप्पा, जिला मुजफ्फरनगर द्वारा अज्ञात शव की पहचान की गई।

सोमा द्वारा मृतक की पहचान अपने भाई ओमपाल पुत्र कृष्णा निवासी लसेड़ा, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि मृतक ओमपाल लगभग 6 वर्ष पूर्व घर से निकल कर बाबा बनकर अलग रहने लगा था। शव की पहचान किए जाने पर मृतक की परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की सहयोगात्मक कार्यों की सराहना की गई l

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *