एचईसी कॉलेज में फ्रैशर पार्टी ‘प्रारम्भ-2025‘ का आयोजन

हरिद्वार
एचईसी कॉलेज में फ्रैशर पार्टी ‘प्रारम्भ-2025‘ का आयोजन
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में एक भव्य फ्रेशर पार्टी ‘प्रारम्भ-2025‘ का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के नव प्रवेशी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने अपने संदेश में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकांमनांए दी और कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास से जोडने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। डा0 तृप्ति ने कहा इस कार्यक्रम का उदद्ेश्य छात्रों को संस्थान की संस्कृति से परीचित कराना है,
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस कार्यक्रम में छात्रों ने डांस, सिंगिंग, स्टैंड अप, फैशन शो आदि में प्रतिभाग किया। छात्रों ने फै्रशर में जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का संचालन रितु मोदी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपक और वंश ने गणेश वन्दना से किया। अमन चौहान ने रैप सांग प्रस्तुत किया। दीपक, वंश, रितु,, रिति बॉलीवुड के गानों पर ग्रुप डांस कर समां बांध दिया। वाहिनी ने पंजाबी मिक्स डांस, अपेक्षा ने पुराने फिल्मी गानों पर डांस, अभिनव और पवन ने फयूजन डांस, नक्षिता और पायल ने पंजाबी पारम्परिक डांस, श्रुति ने सोलो गाना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। नृत्य, गायन, और रचनात्मक प्रस्तुतियों से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फ्रैशर पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस एंड मिस्टर फ्रैशर, मिस एंड मिस्टर एलिगेंट, मिस एवं मिस्टर पर्सनैलिटी मिस एंड मिस्टर पर्सनैलिटी, मिस एंड मिस्टर टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन रहा जिसमें छात्रांे ने रैंप वॉक, आत्म-परिचय, और प्रश्नोत्तरी से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया निर्णायक मण्डल डा0 तनु चन्द्रा, शिवानी चितकारा, डा0 पूजा मिश्रा ने प्रतिभागियोें के व्यक्तितव, आत्मविश्वास, और कौशल का आधार पर मिस फ्रैशर रिति एवं मिस्टर फ्रेशर दीपक भट्ट, मिस पर्सनैलिटी अर्चिता, मिस्टर पर्सनैलिटी मौहम्मद एश, मिस टेलेन्टड सानिया, मिस्टर टैलेन्टेड दिव्यांश, मिस एलिगेन्ट अनुष्का, मिस्टर एलिगेन्ट लवजोत, मिस पॉपुलर अपेक्षा, मिस्टर पॉपुलर अभिनव, मिस कॉन्फिडेंट एकता, मिस्टर कॉन्फिडेंट प्रियांशुल, मिस फोटोजनिक अंतरा, मिस्टर फोटोजनिक वंश को विजेता घोषित किया।
इस आयोजन में उमराव सिंह, ललित जोशी, नुपुर गर्ग, डा0 पूजा मिश्रा, स्वाति मंगलम, वन्दना, अशोक कुमार,, अकांक्षा, मीनाक्षी सिंघल, सुनीति त्यागी, पूजा, गौरव, कुमारप्रीत, रूपा बिश्नाई, नेहा, राजा मनीष, सपना सकलानी, डा0 निधी जोशी, अनुश्री, आदि शिक्षकगण शामिल रहे।

  • Related Posts

    प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

    चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

    कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

      *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…