देवभूमि रजत उत्सव में गुरुकुल कांगड़ी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया भाग

1/11/2025

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय की एनएसएस इकाई ने उत्तराखंड रजत उत्सव में सक्रिय भाग लिया। स्वयंसेवकों के दल को संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने रवाना किया और उत्तराखंड के विकास के 25 वर्षों की सफल यात्रा पर शुभकामनाएं दीं।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल ने बताया कि उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों, आपदा प्रबंधन और अग्नि शमन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक परंपरा, लोक त्यौहार और लोक नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।
विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. धर्मेंद्र बालियान के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में व्यवस्था और संचालन में सहयोग किया। इस दौरान छात्रों ने उत्तराखंड ज्ञान प्रतियोगिता एवं डिजिटल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में अमृत, हर्ष, अंकित कुमार सिंह, रमन यादव, अमृत कोहली सहित 100 से अधिक स्वयंसेवक और छात्र शामिल हुए।कुलपति प्रो. हेमलता कृष्णमूर्ति और कुलसचिव प्रो. विपुल शर्मा , राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत ने विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों को रजत उत्सव पर शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *