नगर निगम हरिद्वार की सख्ती — कूड़ा उठाने में लापरवाही पर ₹50,000 का जुर्माना

 

हरिद्वार, 31 अक्टूबर 2025 —
नगर क्षेत्र में आज आयोजित होने वाली विभिन्न रैलियों को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार द्वारा कल रात विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। दोनों सफाई फर्मों को आदेशित किया गया था कि बाजार क्षेत्र में रात में कूड़ा कलेक्शन करवाया जाए तथा प्रातः 6:00 बजे तक सभी गाड़ियां फील्ड में सक्रिय कर दी जाएं।

निर्धारित रूटों में से रूट-2 (तुलसी चौक से शिव मूर्ति होते हुए हर की पैड़ी तक) पर Econ Watergrace फर्म द्वारा समय पर कूड़ा नहीं उठाया गया। सुबह 8 बजे तक कूड़ा उठाने का कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आई, जिसके पश्चात नगर निगम प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ₹50,000 का आर्थिक दंड (जुर्माना) लगाया है।

उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित फर्म को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति पुनः न उत्पन्न हो, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना सत्यापन संचालित 50 से अधिक ई-रिक्शा सीज

हरिद्वार, दिनांक 11 जून 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा बिना सत्यापन संचालित ई-रिक्शाओं…

जिलाधिकारी ने गंगदासपुर गाँव में एसआईआर की प्रगति का लिया जायजा, बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

  हरिद्वार, 11 जून, 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगदासपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *