कथित नकल के आरोपों की जॉच के सम्बन्ध

 

हरिद्वार 27अक्टूबर, 2025

लोकसुवाई/जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मा0 न्याय मूर्ति श्री यूसी ध्यानी सेवानिवृत्त मा0 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल एकल सदस्य जॉच आयोग के अध्यक्ष ने अवगत कराया है कि स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के दौरान कथित नकल के आरोप की जॉच उनके द्वारा की जा रही है। जिसमें कथित नकल के आरोपों के सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति एवं अभ्यर्थीयों एवं अभिवावकों के पास कोई भी जानकारी एवं साक्ष्य उपलब्ध है तो वह इस सम्बन्ध में साक्ष्य एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में उनके द्वारा हल्द्वानी, काठगोदाम एवं रूद्रपुर में लोक सुनवायी एवं जनसंवाद कार्यक्रम किया गया है तथा हरिद्वार में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कथित नकल के सम्बन्ध में किसी के पास कोई जानकारी एवं साक्ष्य है तो अपने साक्ष्य एवं जानकारी प्रस्तुत कर सकते है।

उन्होंने कहा कि कथित नकल के आरोप के सम्बन्ध में सरकार गम्भीर है तथा सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में एसआईटी गठित कर जॉच की जा रही है तथा सरकार द्वारा सीबीआई से भी जॉच करायी जा रही है तथा एसआईटी जल्दी ही सीबीआई को जॉच स्थानान्तरित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य को देखकर परीक्षा को भी निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में लोक सुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इस दौरान जो भी जानकारी/साक्ष्य एवं सुझाव प्राप्त होंगे उसी आधार पर जॉच आख्या/रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर सचिव जॉच आयोग बिक्रम सिंह राणा ने कहा कि मा0 न्यायमूर्ति सेवानिवृत श्री यूसी ध्यानी मा0 उत्तराखण्ड उच्चन्यायलय नैनीताल की एकल सदस्य जॉच आयोग की अध्यक्षता में आयोजित लोक जनसुनवाई कार्यक्रम में जो भी सुझाव एवं समस्याएं दर्ज करायी गयी है उन सभी का संज्ञान लिया गया है सभी की विस्तृत आख्या तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर जनसुनवायी कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी, प्रशासनिक अधिकारी नवीन कुमार शर्मा, देवेन्द्र जुयाल सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य, कोचिंग संचालक, अभ्यर्थी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Related Posts

हरिद्वार में VIP नंबरों की होड़: नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका एक नंबर

  *हरिद्वार, 26 जुलाई* हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM प्रारम्भ होते ही आकर्षक (VIP/Fancy) पंजीकरण नंबरों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन…

भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी

देहरादून 26 जुलाई देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *