धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भाजपा जिला कार्यालय रुड़की का लोकार्पण

 

*हरिद्वार 18 अक्टूबर 2025*
धनतरेस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवन रुड़की का किया लोकार्पण।
       कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन,पूजा अर्चना एवं पूर्ण आहुति के साथ संपन्न किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
             उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली,गोवर्धन पूजा,भईया दूज एवं छठ पूजा की शुभकामना और बधाई दी । उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यालय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की शक्ति का  प्रतीक है,उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन देश भर में अपने ढांचे को सुदृढ़ कर रही है और प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसका प्रमाण है।उन्होंने कहा कि यह कार्यालय भवन नहीं बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं का निष्ठा,समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है।
       उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र की 6 विधान सभाओं के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा,जहां से अंतिम छोर तक निवासित व्यक्ति के लिए अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाते हुए उससे मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,जिसमें अनुशासन एवं संगठन की एकजुटता के साथ कार्य किया जा रहा,जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देने का कार्य करती है।
       उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है,उन्होंने कहा कि भारत अपने जड़ों से जुड़ते हुए तेजी से विश्व गुरु के रूप में अग्रसर हो रहा है,उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेने को कहा किससे कि देश एवं प्रदेश प्रगति के पथ और अग्रसर हो सके।
       इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को धनतरेस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज दिन बहुत ही शुभ है कि भगवान धनवंतरी  के अवतरण के दिन भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे कि पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है,उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का विशेष जोर दिया।
         इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की विकास योजनाओं रूप रेखा इस कार्यालय से संचालित की जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता इसमें अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात को भी प्रत्येक बूथ पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
        इस अवसर पर राज्य सभा सासंद श्रीमती कल्पना सैनी, जिला पंचायत अश्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,जून अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी महाराज,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला प्रभारी आदित्य चौहान,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *