डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया।

*हरिद्वार 18 अक्टूबर 2025*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर में डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्री कृष्णायन देशी गोरक्षा एवम् गोलोक धाम सेवा समिति की सौजन्य से चल रहे 50 बेड मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना का शुभारंभ होने से क्षेत्रवासियों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,विधायक प्रदीप बत्रा, सीएमओ आरके सिंह, हार्ट स्पेशलिटी डॉ महेंद्र कुमार, निर्देशक मनोज शर्मा ,नीरज, मृदुला वर्मा,स्वामी आत्मानंद जी ,स्वामी आलोकानंद जी सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Related Posts

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *