दुखयारी विधवा शोभा को आईसीआईसीआई बैंक ने लौटाए घर के कागजात;

देहरादून दिनांक 16 अक्टूबर 2025, विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते हुए बताया कि उनका बेटा शत्प्रतिशत् विकलांग है तथा 1 बेटी है जिसकी पढाई चल रही है। पति की पिछले वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। रोजगार का कोई साधन नही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख का ऋण लिया था किन्तु  बैंक द्वारा पति की मृत्यु के उपरांत इंश्योरेंस की क्लेम कुल रू० 13,20,662/- की धनराशि को लोन की धनराशि में समायोजित किया गया तथा लगभग रू0 5,00,000/- की धनराशि जमा की जानी अवशेष है उनकी आर्थिक स्थिति खराब है ऋण किस्त जमा नही कर सकती है। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से  बैंक ने व्यथित विधवा शोभा रावत को उनके घर के कागज वापस मिल गए है, शोभा अपने परिवार संग आज कलेक्टेªट में जिलाधिकारी एवं उनकी टीम का धन्यवाद देने पंहुची है। जिला प्रशासन के इस प्रयास से जहां शोभा इतनी बड़ी कर्ज की राशि का बोझ उतर गया वहीं उनका घर भी बच गया। जिलाधिकारी ने शोभा के परिवार को राइफल क्लब से आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन देहरादून अपने त्वरित एक्शन से जहां जनमानस में सरकार, शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढा है वहीं

Related Posts

माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी वर्षा व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद

    *हरिद्वार, 30 मई 2026* जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्र के अनुसार माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर एवं आसपास के…

जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान ने पकड़ी गति, शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक चलाया जा रहा सफाई अभियान

  *हरिद्वार 30 मई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, स्वच्छता अभियान ने रफ्तार पकड़ते हुए,इसका असर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *