हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के अंतर्गत विद्यालय सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

 

हरिद्वार & हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आदर्श युवा समिति हरिद्वार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगजीतपुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराय में विद्यालय भवन सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. हरिद्वार मानव संसाधन प्रबन्धक श्री जितेन्द्र दास ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल भवनों का नवीनीकरण नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ बच्चे उत्साहपूर्वक शिक्षा ग्रहण करें और अपने सपनों को साकार करें।
इस अवसर पर आदर्श युवा समिति अध्यक्ष श्री लखबीर सिंह ने कहा कि समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास प्रशंसनीय है। इससे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ उन्होने जानकारी दी कि इन विद्यालयों में कक्षा कक्षाओं का सुधारीकरण, नए एम0डी0एम0 शेड का निर्माण, बिजली की फिटिंग, पलस्तर कार्य, फर्श पर कोटा पत्थर लगाने का कार्य, शौचालय सुधारीकरण कार्य, चारदीवारी सुधारीकरण कार्य, पेंटिंग एवं बाला पेंटिंग कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. से श्रीमती रुचि एवं श्री विनित, जगजीतपुर के प्रधानाध्यापक श्री योगेश चैहान, जगजीतपुर पार्षद श्री मनोज, विद्यालय प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका यादव, एवं सराय के प्रधानाध्यापक श्री उदयभान, आदर्श युवा समिति हरिद्वार की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंग्रेज सिंह, नितिन बड़ोनी, पवन सैनी, विपिन सिंह, रेखा रानी, विजया, राहुल, रंजन, आदि सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई: सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने हेतु मुनादी

हरिद्वार, 28 मार्च 2026। नगर निगम हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 स्थित सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने के लिए आज मुनादी कराई गई। यह कार्रवाई क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *