हरीद्वार-गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की एनएसएस इकाई ने टाटा स्ट्राइव के सहयोग से एक साइबर जागरूकता वेबिनार सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह सत्र छात्रों और स्वयंसेवकों को डिजिटल दुनिया में नवीनतम प्रवृत्तियों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। टाटा स्ट्राइव के दीपक शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और मुख्य वक्ता साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, विकास कुमार का परिचय कराया। इस सत्र में 60 से अधिक छात्र और एनएसएस स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने वेबिनार में नवीनतम साइबर स्कैम ट्रेंड्स , साइबर खतरों का लाइव डेमो, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सुझाव और साइबर फ्रॉड होने पर सरकारी सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संकायाध्यक्ष प्रो० मयंक अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सत्र छात्रों और स्वयंसेवकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने में मदद करते हैं। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुयश भारद्वाज ने छात्रों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल क्षेत्र से संबंधित तकनीकी वार्ताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल एवं अश्वनी ने बताया कि इस तरह के ऑनलाइन कार्यक्रम छात्रों तक पहुँच बढ़ाने और जागरूकता फैलाने में अधिक प्रभावी हैं। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ से साइबर सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे और ज्ञान प्राप्त किया। कुलपति प्रो० हेमलता कृष्णमूर्ति एवं कुलसचिव प्रो० विपुल शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।
*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई
हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…


