शहीद सम्मान यात्रा 2.0′ का जिलाधिकारी ने फ्लैग ऑफ कर किया शुभारम्भ

 

*हरिद्वार 04 अक्टूबर 2025*
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला मुख्यालय परिसर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0′ का फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद के दो शहीद सैनिकों के आश्रितों श्रीमती गीता सैनी शहीद हव० सोनित कुमार सैनी निवासी ग्राम-धनौरा रुड़की एंव श्रीमती कविता चौधरी पत्नी शहीद नायक प्रदीप कुमार निवासी ग्राम-गदरजुडा, मंगलौर, रुड़की को प्रदेश सरकार की तरफ से दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को ‘गढ़वाल राईफल्स रेजीमेंट सेन्टर’ लैंसडाउन में ‘शहीद सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त समारोह में मा० मुख्य मंत्री जी द्वारा वीर नारियों/आश्रितों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम हेतु प्रदेशभर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की शुरूआत दिनांक 25 सितम्बर 2025 से 04 अक्टूबर 2025 तक की गई, जिसमें शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिटट्टी एकत्रित की गई।
उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को उनके आवास से विभागीय वाहन के द्वारा रोशनाबाद लाया गया, जहां से ‘फ्लैग आफ’ कार्यक्रम के उपरान्त वीर नारियों एंव उनके आश्रितों को लैंसडाउन के लिये रवाना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विंग कमांडर (से.नि.) डा० सरिता पंवार ने बताया कि प्रथम ‘शहीद सैन्य सम्मान यात्रा’ के उपरान्त प्रदेश में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में उनके घर-आंगन की मिट्टी एकत्रित किये जाने हेतु ‘शहीद सम्मान यात्रा 2.0’ का शुभारम्भ प्रत्येक उस जनपद में किया गया, जहां शहीद सैनिक परिवार निवासित है।
उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार के 02 शहीद सैनिक कमशः शहीद नायक प्रदीप कुमार निवासी ग्राम-गदरजुड़ा, ब्लाक-नारसन, जनपद हरिद्वार, जो कि 27 अक्टूबर 2023 को सिक्किम क्षेत्र में शहीद हुए थे एंव शहीद हव० सोनित कुमार सैनी निवासी ग्राम-धनौरी, ब्लाक-रूड़की जनपद हरिद्वार, जो कि दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को अरूणांचल प्रदेश के डुकुमपानी क्षेत्र में शहीद हुए थे, उनके घर-आंगन की मिट्टी एकत्रित कर लैंसडाउन के लिये रवाना किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी एंव समस्त कार्मिक, 31 यू०के० एन.सी.सी. बटालियन से सूबे० सुभाष सिंह, हव० चुख बहादुर, पूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों तथा ब्लाक प्रतिनिधियों आदि भी मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई: सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने हेतु मुनादी

हरिद्वार, 28 मार्च 2026। नगर निगम हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 स्थित सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने के लिए आज मुनादी कराई गई। यह कार्रवाई क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *