गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

 (2/10/2025)
हरिद्वार 

महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की एनएसएस इंजीनियरिंग इकाई ने, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् और एनएसएस निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार, स्वच्छता जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। अभियान के दौरान परिसर से लगभग 90 किग्रा कचरा एकत्र किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक आयुष यादव, नितिन जोशी, एवं अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्वयंसेवक एवं छात्र शामिल हुए।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल एवं अश्वनी ने महात्मा गांधी का उद्धरण देते हुए कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष प्रो0 मयंक अग्रवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वच्छता राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है और हर नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए। मुख्य वार्डन प्रो. वी.के. सिंह ने स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, स्वच्छता केवल सफाई नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी और समाज के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वार्डन डॉ. देवेंद्र सिंह और डॉ. संजय सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जागरूकता फैलाना और स्वच्छता बनाए रखना गांधी और शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि है।

राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनीना रावत, उत्तराखंड ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की सफल समाप्ति पर अपनी शुभकामनाएं भेजीं और स्वयंसेवकों की मेहनत की प्रशंसा की। कुलपति प्रो. हेमलता कृष्णमूर्ति और रजिस्ट्रार प्रो. विपुल शर्मा ने गांधी जी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी एवं स्वच्छता हे सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर इकाई को बधाई दी।

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *