नगर निगम हरिद्वार ने गांधी जयंती पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

हरिद्वार 

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।  

इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती किरण जैसल जी के नेतृत्व में शहर के कई वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

🔹 वार्ड 57 में अभियान
वार्ड 57 में विशेष सफाई अभियान में महापौर श्रीमती किरण जैसल, पार्षद मनोज पारलिया, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील मलिक, पर्यावरण पर्यवेक्षक राजेश खैरवाल एवं राजेश खन्ना सहित नगर निगम के पर्यावरण मित्र सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

🔹 कनखल बंगाली मोड़ – रविदास बस्ती
स्वच्छता ही सेवा मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कनखल बंगाली मोड़ रविदास बस्ती में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती किरण जैसल, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत जी एवं विकास चौधरी, सफाई नायक सलेखचंद, बलराम, दीपक, प्रदीप तथा निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

🔹 रोड़ी बेल वाला दशहरा मैदान
इसी क्रम में रोड़ी बेल वाला दशहरा मैदान में भी स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। यहां सफाई नायक अशोक कुमार एवं शुभारंभ कंपनी के सुपरवाइजर अंकित, अनिल, रिंकू, अमित सहित अन्य कर्मचारीगण ने सक्रिय रूप से सफाई कार्य किया।

🔹 कार्यालय में माल्यार्पण
इस अवसर पर नागर आयुक्त (IAS) श्री नंदन कुमार द्वारा नगर निगम कार्यालय में महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।    

इस विशेष स्वच्छता अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता अपनाने एवं गंदगी से दूर रहने का संदेश दिया गया। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में योगदान दें।

🧹✨ स्वच्छ शहर – स्वस्थ जीवन ✨🧹

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *